Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup, AFGvsBAG: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दिग्गज की टीम में वापसी

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम एशिया कप सुपर 4 मुकाबले को दूसरे दिन भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। इस मैच में हारने का मतलब है टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाना। यही वजह है कि दोनों टीमें इस मैच को जीतकर टूनामेंट में बने रहना चाहेगी।

बांग्लादेश ने जीता टॉस

आज के मैच में के बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश ने सुपर 4 के पहले मैच में भी पहले बल्लेबाजी की थी। हालाँकि, भारत के खिलाफ उस मैच में उनकी टीम सिर्फ 173 रनों पर पवेलियन लौट गई थी। बांग्लादेश की टीम में दो बदलाव किये गए हैं। सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस की टीम में वापसी हुई है। अफगानिस्तान ने भी एक बदलाव किया गया है।

अबू धाबी में होगा मैच

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला यह मुकाबला अबू धाबी के शेख ज़ायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 का अपना पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला था। उस मैच में उनके स्पिन गेदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन शोएब मलिक ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी थी।

ग्रुप में अफगानिस्तान ने दी थी मात

इससे पहले दोनों ही टीमें 20 सितम्बर को ग्रुप मुकाबले में भिड़ चुकी है। उस एकतरफा मैच में बांग्लादेश की टीम को करारी हार मिली थी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाये थे और बांग्लादेश की टीम सिर्फ 119 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।

उस मैच में अफगानिस्तान के खतरनाक स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। राशिद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 57 रन बनाए और साथ ही गेंदबाजी में 2 विकेट भी झटके।

दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवेन:

बांग्लादेश: लिटन दास, इमरूल कायेस, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, नाज़मुल हुसैन, मोहम्मद मिथुन, महमुदुल्लाह, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, नाज़मुल इस्लाम

अफगानिस्तान: मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्ला जनत, रहमत शाह, हाशमतुल्ला शाहिदी, सामीुल्ला शेनवारी, असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, रशीद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान

The post Asia Cup, AFGvsBAG: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दिग्गज की टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.