Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup, INDvsBAG: मैन ऑफ द मैच रविन्द्र जडेजा ने पाकिस्तान को दी मैच से पहले चेतावनी, कही ये बात

एशिया कप 2018 के सुपर-4 मुकाबले के पहले दिन भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हुआ। भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। आज भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हार्दिक पांड्या की जगह रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया। बांग्लादेश की टीम में भी मुशफिकुर रहीम और मुस्ताफिजुर रहमान की वापसी हुई।

रविन्द्र जडेजा को मिला मैन ऑफ द मैच

एक साल से ज्यादा अंतराल के बाद वनडे मैच खेल रहे रविन्द्र जडेजा ने शानदार वापसी की। उन्होंने पहले ही ओवर में शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजकर अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने मैच में 4 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा

“आखिरकार मुझे 15 महीने के बाद खेलने का मौका मिल ही गया। मैं हमेशा चाहता था कि मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन कर सकूं। मुझे आज मौका मिला और इसकी काफी ख़ुशी है। कुलदीप और चहल ने भी अच्छी गेंदबाजी की और एक छोर से दबाव बनाया और मुझे दूसरे छोड़ से विकेट मिल गया। गेंदबाज ऐसे ही साझेदारी बनाते हैं। मैं हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूँ। पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका तो वहां भी अपनी भूमिका निभाने की कोशिश करूंगा।”

मैच में मिले 4 विकेट

हार्दिक पांड्या की चोट की वजह से टीम में शामिल किए गए रविन्द्र जडेजा ने 10 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। पहले ओवर में उन्होंने नो बॉल फेंकने के साथ दो चौके भी दे दिए लेकिन उसी ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब अल हसन को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने बांग्लादेश के मध्यक्रम को पूरी तरफ तहस- नहस कर दिया।

शाकिब को आउट अपने के बाद उन्होंने पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले मुशफिकुर रहीम को भी पवेलियन भेजा। जडेजा यहीं नहीं रुके और मोहम्मद मिथुन के साथ ही मोसद्दक हुसैन को भी पवेलियन भेजकर बांग्लादेश के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।

The post Asia Cup, INDvsBAG: मैन ऑफ द मैच रविन्द्र जडेजा ने पाकिस्तान को दी मैच से पहले चेतावनी, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.