Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup, INDvsPAK: “मैन ऑफ द मैच” लेते हुए भुवनेश्वर कुमार ने बांधे इस भारतीय गेंदबाज के तारीफों के पूल, बताया सपाट पिच पर विकेट लेने का ट्रिक

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का पांचवा मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए। शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद की जगह हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान को शुरूआती झटके दिए।

भुवी को मिला मैन ऑफ द मैच

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आज पाकिस्तान के दोनों ही सलामी बल्लेबाजी को आउट कर उनकी शुरुआत खराब कर दी। उन्होंने मैच में पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने मैच में 7 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिल। अवार्ड लेने के बाद भुवी ने कहा

“आपको किसी भी तरह के मैच में शुरूआती सफलता की जरूरत पड़ती है। किसी भी टीम को कम स्कोर पर आउट करना हमेशा अच्छा होता है। हार्दिक की गैरमौजूदगी में जाधव ने शानदार गेंदबाजी की। जिस ट्रैक पर गेंद स्विंग नहीं होती वहां विकेट की लाइन में गेंद फेंकना काफी महत्वपूर्ण होता है। बल्लेबाजो को ज्यादा रन न देकर उन्हें गलती करने के लिए मजबूर करना बहुत जरूरी होता है। यहाँ काफी गर्मी है और पिच भी सपाट थी। हार्दिक इंग्लैंड से वापस आए हैं और यहाँ की परिस्थिति में ढलने में उन्हें परेशानी हुई।”

हांगकांग के खिलाफ नहीं मिला था विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ चोट की वजह से टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने हांगकांग के खिलाफ टीम में वापसी की थी। उस मैच में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने इस कमी को पूरा कर दिया।

अपने दूसरे की ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने इमाम उल हक को 2 रनों पर पवेलियन भेजा। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के हीरो फखर जमान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। दूसरे स्पेल में उन्होंने हसन अली को भी पवेलियन भेजा।

The post Asia Cup, INDvsPAK: “मैन ऑफ द मैच” लेते हुए भुवनेश्वर कुमार ने बांधे इस भारतीय गेंदबाज के तारीफों के पूल, बताया सपाट पिच पर विकेट लेने का ट्रिक appeared first on SportzWiki Hindi.