Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup, SLvsAFG: ‘मैन ऑफ द मैच’ रहमत शाह ने बताया इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर मैच विनिंग पारी खेलने का राज

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच आज एशिया कप का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच को 91 रनों से जीतकर अफगानिस्तान ने श्रीलंका को एशिया कप से बाहर कर दिया।

श्रीलंका की टीम पहले ही बांग्लादेश से हार चुकी थी और इस मैच को हारने के साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया।

रहमत शाह को मिला मैन ऑफ द मैच

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाये। उनकी बल्लेबाजी की वजह से ही अफगान टीम 249 रनों की स्कोर तक पहुँच पाई। अवार्ड लेने के बाद रहमत शाह ने कहा

“मैं अपने प्रदर्शन के लिए अल्लाह को शुक्रिया कहना चाहूँगा। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थे और मुझे इसका फायदा मिला। कोच और कप्तान ने मुझे सामने खेलने के लिए कहा था। यह मैच हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था और इसी लिए मुझे ख़ुशी है कि हमें इसमें जीत मिली।”

2018 में रहा है शानदार फॉर्म

वनडे मैचों में किसी भी टीम के नंबर तीन का बल्लेबाज सबसे महत्वपूर्ण होता है। उसपर मैच बचाने के साथ ही फिनिश करने की भी जिम्मेदारी होती है। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने शानदार तरीके से यह काम किया है। 2018 में वनडे मैचों में उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया है। इस साल अभी तक खेले 16 मैचों में उन्होंने 44.80 की औसत से 672 रन बनाये हैं। इसमें 6 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है।

बाकि टीमें भी रहे सचेत 

रहमत इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और यह बात एशिया कप में हिस्सा ले रही अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी है। वह तेज गेंदबाजी के साथ ही स्पिन के भी काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। अफगानिस्तान के अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा वहीं सुपर 4 में वह भारत और पाकिस्तान से भी भिड़ सकती है।

The post Asia Cup, SLvsAFG: ‘मैन ऑफ द मैच’ रहमत शाह ने बताया इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर मैच विनिंग पारी खेलने का राज appeared first on SportzWiki Hindi.