लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मुकाबला होने जा रहा है. इसमें चौंकने की जरूरत नहीं है. यह मुकाबला बॉर्डर वाला नहीं है. लेकिन उससे कम भी नहीं है. दोनों देश एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भिड़ने वाले हैं. अभी से पूरे देश के खेल प्रेमी ही नहीं, बल्कि बाकी लोगों में भी गजब का उत्साह है. इतना ही नहीं, बिहार के पटना में भी युवाओं में इसे लेकर गजब का उत्साह है. युवाओं की मानें तो लोगों को खेल को खेल की भावना के साथ देखना चाहिए और अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.
बता दें कि 19 सितंबर बुधवार को एशिया कप के लीग मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. एशिया कप में दोनों के बीच पहला मुकाबला है. इसके बाद अगले चक्र में भी एक मुकाबला होगा. दोनों देश यदि फाइनल में पहुंच जाएंगे तो फिर फाइनल का महामुकाबला भी हो सकता है. गौरतलब है कि इसके पहले 12 साल पहले एशिया कप में दोनों देशों में भिड़ंत हुई थी. यानी 12 साल बाद दोनों देश एशिया कप में भिड़ेंगे.
हालांकि भारत व पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में अंतिम बार मुकाबला पिछले साल ही हुआ था. तब दोनों देश आईसीसी चैंपियनशिप में भिड़े थे. लीग मैच में डीएल मैथड से भारत जीता था. तब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 124 रनों से हराया था. जबकि फाइनल मैच पर पाकिस्तान ने कब्जा जमाया था. फाइनल मैच में पाकिसतान ने भारत को 130 रनों के बड़े अंतर से हराया था. फाइनल में पाक ने 50 ओवर में 338 रन बनाए थे, जबकि इंडिया ने 30.3 ओवर में महज 158 रन ही बना पाया.
आंकड़े पर नजर डाले तो पाते हैं कि वनडे में 19 सितंबर को 130वीं बार दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगा. इसके पहले टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 129 बार भिड़ंत हुई है. इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी है. इन मैचों में टीम इंडिया ने 52 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं. वहीं 4 मैच ड्रॉ हुए है. बहरहाल बिहार की राजधानी पटना में भी लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर रोचक कमेंट चल रहे हैं.
The post ASIA CUP: भारत-पाक भिडंत का काउंट डाउन शुरू, बिहार में भी लोगों में देखा जा रहा गजब का उत्साह appeared first on Live Cities.