Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup : भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। दुबई में इस समय एशिया कप का आयोजन हो रहा है। इस एशिया कप का सबसे अहम मुकाबला आज होने जा रहा है। ग्रुप ए का ये मैच भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये अहम मुकाबला आज शाम 5:00 से खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एशिया कप हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आज के अहम मुकाबलें में कई रिकॉर्ड बन सकते है। लेकिन इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने एशिया कप में ​कई रिकॉर्ड बनाए है तो आइए नजर डालिए...

सचिन तेंदुलकर : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 67 मैचों में सबसे ज्यादा 2526 रन बनाए है।

वसीम अकरम : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दिग्गज आॅलराउंडर खिलाड़ी वसीम अकरम ने एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। वसीम अकरम ने एशिया कप में भारत के खिलाफ 47 पारियों में सबसे ज्यादा 60 विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की है।

विराट कोहली : भारत के कप्तान विराट कोहली इस साल के एशिया कप में अपने जलवे नहीं बिखेर रहे है। विराट कोहली ने 2012 में एक पारी में एशिया कप में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।

सौरभ गांगुली : भारतीय टीम के पूर्व आॅलरांउडर खिलाड़ी सौरभ गांगुली ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन किया है। सौरभ गांगुली के नाम एक पारी में भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड दर्ज है। बंगाल टाईगर के नाम से मशहूर दादा ने 10 ओवर में 16 रन देकर एक पारी में 5 विकेट चटकाए है।