Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup : शिखर धवन ने दी साथी खिलाड़ियों को चेतावनी, फाइनल में बांग्लादेश को हराना नहीं होगा आसान

स्पोर्ट्स डेस्क। यूएई में 15 सितम्बर को शुरू हुआ एशिया कप टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण में पहुँच चुका है। शुक्रवार 28 सितम्बर को खेले जाने वाले टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत और बांग्लादेश की टीम आमने सामने होगी। जहां भारत सुपर 4 चरण में अपने शुरूआती दो मैच जीतकर फाइनल में जगह बना चुका था वहीं बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन ने अपने साथी खिलाड़ियों को इस मैच में बांग्लादेश की टीम को हल्के में ना लेने की चेतावनी दी है। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में धवन ने कहा कि 'हम बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले सकते है क्योंकि उन्होंने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को हराया है जो कि शानदार टीम है। पेपर पर बड़ा होने और ग्राउंड पर खेलने में बहुत अंतर होता है और जो टीम ग्राउंड पर अच्छा खेलेगी, उसे ही बड़ा माना जाता है।

धवन ने ये भी कहा कि बांग्लादेश के पास अच्छा सपोर्टिंग स्टाफ है और वे पिछले कुछ समय से अच्छी क्रिकेट खेल रहे है। उनके पास बहुत सारे अनुभवी खिलाड़ी है जो कि अपने दम पर टीम को मैच जीता सकते है। उन्हें दबाव में अच्छा क्रिकेट खेलना आता है।

बता दें कि बांग्लादेश ने अपने पिछले में टूर्नामेंट की दावेदार मानी जा रही पाकिस्तान की मजबूत टीम को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। सन 2012 और 2026 के बाद यह तीसरा मौका है जब बांग्लादेश ने एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है। हालाँकि बांग्लादेश अभी तक एक बार भी यह ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रही है और इस बार वह भारत को फाइनल में हराकर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी।



Herald