Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup : भारत और बांग्लादेश के बीच होगा आज फाइनल मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इंटरनेट डेस्क। आज भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर सबकी निगाह रहेंगी साथ ही जहां एक तरफ भारतीय टीम इस खिताफ को जीतकर इतिहास रचने उतरेगी वही दूसरी तरफ बांग्लादेश इस खिताफ पर पहली बार अपना कब्जा करना चाहेगी। पिछली बार भी बांग्लादेश को एशिया कप के फाइनल में भारत के हाथों मात खानी पड़ी थी। अब बांग्लादेश आज के मुकाबले में उस हार का बदला लेना चाहेगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन पर सबकी नजर रहेंगी।

साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से शर्मनाक मात देकर एशिया कप के फाइनल में जगह बनायी है। साथ ही भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान के साथ खेला मैच टाई हुआ था। लेकिन भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने प्रमुख खिलाड़ी रोहित शर्मा शिखर धवन , भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को विश्राम दिया था। लेकिन आज के मैच में यह खिलाड़ी वापसी करेंगे। साथ ही इन खिलाड़ियों ने अभी तक एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है साथ ही आज के मुकाबले में भी भारत के इन खिलाड़ियों पर सबकी निगाह रहेंगी।

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांड्ेय, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, खलील अहमद, ।

बांग्लादेश - लिट्टन दास, सौम्य सरकार, मोमिन-उल-हक, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमदुल्लाह, इमरुल कयेस, मशरफे मुर्तजा, रूबल हुसैन, मेहदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान।

एशिया कप फाइनल: उलटफेर करने में माहिर है बांग्लादेश, भारत को इन बातों का रखना होगा ख्याल



Herald