Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup : टीम में ये बड़े बदलाव के साथ भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच आज एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज का मुकाबला दोनों हो टीमों के लिए काफी अहम है आज जों भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वही टीम आज अपना इतिहास बनाएगी। जहां एक तरफ इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक भी मैच नही हारा है वही दूसरी तरफ वही बांग्लादेश टीम भी उलटफेर करने में माहिर है। बांग्लादेश काफी बार बड़ी-बड़ी क्रिकेट टीमों को उलटफेर का शिकार बना चुकी है, हाल ही में पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

भारत ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा शिखर धवन , भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को विश्राम रखा था। लेकिन आज भारत ने इन सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। भारतीय क्रिकेट टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया कप का खिताब जीतने के इरादे से दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। साथ ही बांग्लादेश इस खिताब को पहली बार अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेट), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश: लिटन दास, सौम्या सरकार, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम (विकेट), इमरुल कायेस, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मशरफी मुर्तजा (कैप्टन), नाज़मुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

Asia Cup : भारत और बांग्लादेश के बीच होगा आज फाइनल मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

एशिया कप फाइनल: उलटफेर करने में माहिर है बांग्लादेश, भारत को इन बातों का रखना होगा ख्याल



Herald