Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS vs IND- भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल हुआ घोषित, जाने कब, कहां होंगे कौन से मैच

विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरे का समापन हो गया है। इग्लैंड में तो भारतीय टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी, लेकिन अब अगली मुश्किल चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। विराट कोहली एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए इस साल नवंबर में जाना है।

भारतीय टीम इस साल नवंबर में करेगी ऑस्ट्रेलिया दौरा

भारतीय टीम के इस बार के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। भारतीय टीम को एक बड़ा और लंबा दौरा करना है जहां भारत के लिए भी राह आसान नहीं रहने वाली है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय शानदार प्रदर्शन कर रही हैं ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी।

विराट कोहली की अगुवायी में टीम खेलेगी तीनों फॉर्मेट की सीरीज

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होगा जिसका पहला मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा।

ऐसा रहेगा तीनों ही सीरीज का शेड्यूल

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ करनी है। इस फटाफट की जंग का पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, तो वहीं इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

टेस्ट सीरीज की शुरुआत 6 दिसंबर से होगी तो 7 जनवरी तक खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमें 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ये जंग 12 जनवरी से 18 जनवरी तक होगी।

फटाफट क्रिकेट में होगी श्रेष्ठता की लड़ाई

तारीख मैच स्थान समय(भारतीय समयानुसार)
21 नवंबर पहला टी-20 ब्रिस्बेन 2.30 दोपहर
23 नंवबंर दूसरा टी-20 मेलबर्न 1.30 दोपहर
25 नवंबर तीसरा टी-20 सिडनी 1.30 दोपहर

टेस्ट सीरीज में होगी दिलचस्प जंग

तारीख                                       मैच                                      स्थान                                    समय

6 दिसंबर से 10 दिसंबर पहला टेस्ट एडिलेड  6.00 सुबह
14 दिसंबर से 18 दिसंबर  दूसरे टेस्ट  पर्थ 8.00 सुबह
26 दिसंबर से 30 दिसंबर तीसरा टेस्ट  मेलबर्न 5.00 सुबह
3 दिसंबर से 7 दिसंबर चौथा टेस्ट सिडनी 5.00 सुबह

वनडे सीरीज में विश्व चैंपियन टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर

तारीख मैच स्थान समय(भारतीय समयानुसार)
12 जनवरी 2019 पहला वनडे सिडनी 8.50 सुबह
15 जनवरी 2019 दूसरा वनडे एडिलेड 9.20 सुबह
18 जनवरी 2019 तीसरा वनडे मेलबर्न 8.50 सुबह

तो आईए नजर डालते हैं भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम पर

The post AUS vs IND- भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल हुआ घोषित, जाने कब, कहां होंगे कौन से मैच appeared first on SportzWiki Hindi.