Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvsPak : इस पाकिस्तानी स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह

इंटरनेट डेस्क। आॅस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अगले महिने से दो टेस्ट व तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली इस सीरीज में पाकिस्तान के 17 सदस्यीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस 17 सदस्यीय टीम में पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को नहीं चुना गया है। पाक का ये तेज गेंदबाज इस समय खराब फार्म से जूझ रहा है। जिस कारण इस गेंदबाज को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं चुना गया है।

Asia cup 2018: भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल की जंग आज

गौरतलब है कि, पाक का ये तेज गेंदबाज एशिया कप में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और उन्हें टीम के दो मैचों की प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिली। पाकिस्तान अपने अंतिम सुपर-4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार कर इस एशिया कप से बाहर हो गया। वहीं, दूसरी और आॅस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम परिवर्तन के दौर से गुजर ही है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम मेंं पहली बार ऐसे पांच खिलाडिय़ों को जगह दी गई है जिन्होंने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। साथ ही आॅस्ट्रेलिया ने एक हैरानी वाला कदम उठाया है। इसके तहत उसने पहली बार अपनी टेस्ट टीम में दो खिलाडिय़ों ऑलराउंडर मिशेल मार्श और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को उप कप्तान के रूप में चुना है। आॅस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 7 अक्टूबर को दूबई के इंटरनेशलन ग्रांउट में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।