Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BAG vs AFG: राशिद खान के प्रदर्शन के अलावा चर्चा में रही ये 5 बातें

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच आज एशिया कप 2018 के ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच खेला गया। इस मैच को 136 रनों के अंतर से जीतकर अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर रही। आज अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम ने अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम दिया। राशिद खान को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

इस मैच में कई ऐसी बातें हुई जो चर्चा में रही। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं

5. डेब्यू मैच में अबू हैदर की गेंदबाजी

बांग्लादेश की टीम ने आज अपने तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आराम देकर अबू हैदर को डेब्यू करने का मौका दिया। हैदर ने अपने वनडे करियर की शानदार शुरुआत की और पहले ही ओवर में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इहसानुल्ला जनत को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे रहमत शाह को भी पवेलियन भेज दिया।

The post BAG vs AFG: राशिद खान के प्रदर्शन के अलावा चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.