Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : BANvsPAK : ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए मुशफिकुर रहीम ने बताया 3 विकेट गिरने के बाद क्या हुआ था मिथुन से बात

स्टार खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश की टीम को एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 37 रन से जीत दिला दी हैं.

मुशफिकुर रहीम की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही बांग्लादेश की टीम एशिया कप 2018 के फाइनल में भी पहुंच गई हैं और अब 28 सितंबर को बांग्लादेश की टीम भारत के साथ एशिया कप का फाइनल खेलेगी.

रहीम को शानदार पारी के लिए मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’ 

आपकों बता दें, कि मुशफिकुर रहीम ने शानदार 116 गेंदों में 99 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 9 चौके लगाये. रहीम को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया हैं.

साझेदारी को लेकर मिथुन से बात की 

‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए मुशफिकुर ने अपने एक बयान में कहा, “हमने नई गेंद से पाकिस्तान की क्वालिटी गेंदबाजी के सामने अपने कुछ जल्दी विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में बहुत महत्वपूर्ण था, कि हम एक साझेदारी करे, मुझे खुद पर भरोसा था और मैने एक साझेदारी को लेकर मिथुन से भी बात की और उसने मेरा अच्छा साथ भी दिया. उस स्टेज पर हम दोनों की वह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी.”

अच्छी तैयारी की वजह से बना पा रहा हूँ रन: रहीम

उन्होंने आगे अपनी बात बढ़ाते हुए कहा, “विकेट बहुत अच्छा था और हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे, कि हम पहले 10 ओवरों में अब और विकेट ना खोये. 

मैं जिस तरह से अभ्यास करता हूं और जिस तरह से मैं अपनी तैयारी करता हूं. वह मुझे बहुत आत्मविश्वास देता है. जब भी आप सकारात्मक होते हैं तो आप अक्सर सही निर्णय लेते हैं , तो वह आपकों बल्लेबाजी में भी मदद करता हैं.

मैं अपनी बल्लेबाजी का श्रेय अपने ही तैयार को दूंगा. मुझे क्रीज पर मुझे शांत रहने की वजह से ही सही निर्णय लेने की ताकत मिलती हैं.”

The post एशिया कप : BANvsPAK : ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए मुशफिकुर रहीम ने बताया 3 विकेट गिरने के बाद क्या हुआ था मिथुन से बात appeared first on SportzWiki Hindi.