Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : BANvsSL: मशरफे मुर्तजा ने जीत के बाद कहा अभी सुधार की जरूरत, इन 3 खिलाड़ियों को दिया पूरा श्रेय

एशिया कप 2018 में आज शनिवार को ग्रुप बी का पहला लीग मैच बांग्लादेश की टीम और श्रीलंका की टीम के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को बांग्लादेश की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 137 रन से जीत लिया हैं और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

जीत के बाद बांग्लादेश की टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा काफी खुश नजर आये हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में अपनी टीम को लेकर कई रोचक बाते बोली हैं.

रहीम, मिथुन और तमीम के बांधे तारीफों के पुल 

मैच जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, “मैं रहीम और मिथुन को धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने बहुत शानदार बल्लेबाजी की हैं. मुशफिकुर रहीम को बड़ा स्कोर करते देखना अच्छा लगा.

मैं तमीम को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं, क्योंकि उसने भी टूटी कलाई के साथ खेलने का निर्णय किया. लोगो को तमीम के इस जज्बे को हमेशा याद रखना चाहिए.”

अभी भी टीम में सुधार की जरुरत 

मशरफे मुर्तजा ने अपनी पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में आगे कहा, “हमारे सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. अब मुझे लगता हैं, कि जूनियर खिलाडियों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी. हमें अभी भी अपनी बहुत सी चीजों में सुधार की जरुरत हैं. मुझे उम्मीद हैं, कि हमारी बल्लेबाजी आगे के मैचों में ठीक हो जायेगी. हमें अपनी गेंदबाजी में भी थोड़ा सा और सुधार की जरुरत हैं.

दर्शकों का भी धन्यवाद

मशरफे मुर्तजा ने अपनी पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में आगे दर्शकों के लिए कहा, “मैं अपने दर्शकों का भी धन्यवाद कहना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने एक बड़ी संख्या में यहां आकर हमारा हौसला बढ़ाया हैं. हमें बाकि बचे टूर्नामेंट में भी अपने दर्शकों का ऐसे ही सपोर्ट की जरुरत हैं. यह चीज हमारे लिए अच्छी थी, कि हमें पहले गेंदबाजी नहीं करनी पड़ी, लेकिन आगे के मैचों के लिए हमें इसके लिए तैयार रहना होगा.”

The post एशिया कप : BANvsSL: मशरफे मुर्तजा ने जीत के बाद कहा अभी सुधार की जरूरत, इन 3 खिलाड़ियों को दिया पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.