एशिया कप के पहले ही लीग मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका की टीम को 137 रन से करारी शिकस्त दी हैं. बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच हुए इस मुकाबले में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं. हम आपकों अपने इस खास लेख में इस मैच में बने कुछ शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने रिकार्ड्स पर :
1. मुशफिकुर रहीम ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का छठा शतक लगाया हैं.
2. एशिया कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले पर मुशफिकुर रहीम, युनिस खान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गये हैं. दोनों ने ही एशिया कप में 144 रन की पारियां खेली हैं. एशिया कप में सबसे बड़ा स्कोर विराट कोहली के नाम हैं. जिन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी खेली थी.
3. मुशफिकुर रहीम ने आज 144 रन की शानदार पारी खेली हैं. यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे बेस्ट स्कोर हैं.
4. मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के क्रिकेट इतिहास में किसी वनडे पारी में दुसरे बेस्ट स्कोर बन गये हैं. बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में बेस्ट स्कोर तमीम इकबाल ने बनाया हैं. उन्होंने 154 रन की पारी वनडे में खेली हुई हैं.

5. मोहम्मद मिथुन ने इस मैच में 68 गेंदों पर 63 रन की एक शानदार पारी खेली. यह उनके क्रिकेट करियर की पहली अर्धशतकीय पारी थी.
6. मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल के बीच 10वें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हुई हैं. यह किसी ओपनर खिलाड़ी के अंत तक रहते वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी हैं. इससे पहले 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में ग्लेन मैक्ग्रा और डेमियन मार्टिन ने 31 रन की साझेदारी की थी.
7. बांग्लादेश की श्रीलंका पर यह 7वीं जीत हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 45 मैच खेले गये थे. जिसमे से 6 मैच बांग्लादेश की टीम ने जीते थे और 36 मैच श्रीलंका की टीम ने जीते हुए थे. दोनों ही टीमों के बीच दो मैच बेनतीजा भी रहे थे.
8. मुशफिकुर रहीम बतौर विकेटकीपर भी एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. उनसे पहले बतौर विकेटकीपर कुमार संगकारा ने साल 2008 में 121 रन की पारी खेली थी.

The post एशिया कप : BANvsSL : मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, टूटने से बचा कोहली का विराट रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.