स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में टीम इंडिया एशिया कप के लिये दुबई रवाना हो गई है। कुछ दिन पहले टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे से भारत आई थी। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर भारत का प्रदर्सन बेहद 'शर्मनाक' रहा है। जिसकी बाद हर तरफ टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री आलोचना हो रही है। इन सबके बीच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ज्यादा से ज्यादा अभ्यास मैच आयोजित कराने का बीसीसीआई से आग्रह किया है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वहां पर एसेक्स के खिलाफ केवल एक ही अभ्यास मैच खेला था। इसके बाद टेस्ट सीरीज में उसे इंग्लैंड के हाथों 1-4 की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।
रवि शास्त्री ने आगे कहा कि वह सकारात्मक सोच के साथ इंग्लैंड से रवाना हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सीरीज 1-4 से हारने के बाद इसकी समीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। अब गुरुवार को शास्त्री ने कहा कि अभ्यास मैच खेलने के विचार के खिलाफ नहीं थे। शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा है कि, ;यकीनन नहीं, हम खिलाफ क्यों होंगे? आप सिर्फ (इंग्लैंड में टेस्ट में) परिणाम देख सकते हैं। दूसरे टेस्ट के बाद हमने हर समय सुधार किया, आप अभी भी और बेहतर हो सकते हैं।
आपको बता दें, टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ शुरू होगा। शास्त्री ने कहा, ;टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले हम तीन या चार दिवसीय दो मैच खेलना चाहते हैं। लेकिन क्या आपके पास समय है? उदाहरण के लिए, टेस्ट सीरीज से पहले हमें वहां पर टी-20 सीरीज खेलनी है। टेस्ट मैच शुरू होने से पहले दस दिन का अंतराल है। ये कुछ चीजें हैं जिन्हें पहले ही मंजूरी दे दी गई है और यह हमारे नियंत्रण में नहीं है।
Herald