Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 भारत के सभी मैच दुबई में खेलने से उठ रहे सवाल, BCCI ने बताई वजह

नई दिल्ली
एशिया कप में भारतीय टीम के मैचों का शड्यूल सिर्फ दुबई में रखा गया, जबकि अन्य देश अबुदाबी में भी मैच खेल रहे हैं। इस पर पाकिस्तानी कप्तान सरफराद अहमद का कहना है कि भारतीय टीम को ज्यादा सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि बाकी टीमों के साथ भेदभाव हो रहा है। उनके इस सवाल का जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिया है।

भारत में होना था एशिया कप 
बोर्ड का कहना है कि यह शड्यूल सिर्फ एक रात में ही नहीं तैयार हुआ। जितने भी सीईओ थे, उन सबकी पहले मंजूरी ली गई थी। फिर कार्यक्रम बनाया गया था और ये बात दूसरी टीमों के कप्तानों को नहीं पता है। अधिकारी ने कहा कि एशिया कप का आयोजन भारत में होना था लेकिन पाकिस्तान की वजह से इसे दुबई शिफ्ट करना पड़ा। ऐसे में सभी को थोड़ा बहुत सामंजस्य जरूर बिठाना पड़ेगा। 

सरफराज ने कहा था कि कार्यक्रम के मुताबिक भारत अगर पूल मैच हार भी जाता है तो भी वह दुबई में ही खेलेगा। यात्रा का एक अलग मुद्दा हो सकता है लेकिन अगर आपको 90 मिनट की यात्रा करनी है और सिर्फ एक दिन के अंतर में मैच खेलना है तो यह चुनौतीपूर्ण है। वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा दुबई स्टेडियम में 25000 लोगों के बैठने की क्षमता है जो अबुदाबी स्टेडियम से 5000 ज्यादा है। ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान और भारत बनाम बांग्लादेश मैच में ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीद है।