इंटरनेट डेस्क । पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेले गए मैच में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे । जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था . उनकी चोट को लेकर बीसीसीआई ने अपने जारी बयान में कहा था कि वह बोर्ड की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं ।
पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाकर पहले खिलाड़ी बने केदार जाधव
कल अपने पहले ही डेब्यू मैच में भारतीय टीम के इस गेंदबाज ने जीता सबका दिल
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि पांड्या को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है और उनकी स्थिति को मेडिकल टीम देख रही है । बीसीसीआई में अपने जारी बयान में कहा था कि पांड्या इस समय खड़े हो पाने में सक्षम हैं और मेडिकल टीम उनकी स्थिति को देख रही है ।
एशिया कप : भारत की घातक गेंदबाजी के सामने 162 रनों पर सिमटी पाकिस्तान
मैच से पहले सरफराज खान के मामा ने दिया ये बड़ा बयान, जानकर आप भी करेंगे गर्व
इसके अलावा बीसीसीआई ने हार्दिक के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है । बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या की जगह राजस्थान के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है । दीपक चाहर नेबात करते हुए बताया कि हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है । आप को बता दें कि इंग्लैंड में हुई वन डे सिरीज में भी दीपक को टीम में शामिल किया गया था ।
Herald