स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शुमार रविचंद्रन अश्विन भले ही एक स्पिनर के रूप में जाने जाते हों, लेकिन मौजूदा समय में अगर उन्हें टेस्ट टीम का बेस्ट ऑलराउंडर कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में हुआ था। अश्विन अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के जरिये अश्विन की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बात बता रहे है।
अश्विन के पिता भी क्रिकेट खेला करते थे और संयोग की बात यह है कि जिस क्लब की ओर से अश्विन के पिता खेला करते थे। बेटे अश्विन ने भी उसी क्लब से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अश्विन ने बतौर मीडियम पेसर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, मगर एक इंजरी हो जाने के चलते उनको तेज गेंदबाजी में खासी परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्होंने स्पिन गेंदबाजी करने पर जोर दिया।
क्रिकेट के अलावा अश्विन को फुटबॉल का भी शौक रहा है और उन्हें बॉलीवुड के अलावा तमिल फिल्म भी देखना पसंद है। अश्विन की गिनती काफी पढ़े-लिखे क्रिकेटर हैं और उन्होंने एसएसएन कॉलेज से आईटी में इंजीनियरिंग (बीटेक) किया है। आपको बता दें कि आर अश्विन ने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से 13 नवंबर 2011 को शादी रचाई थी। अश्विन और प्रीति चेन्नई में एक ही स्कूल में पढ़ते थे और तब से ही एक-दूसरे के दोस्त बन गए थे।
अश्विन और प्रीति ने स्कूल के बाद एक ही कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और यहीं से दोनों एक-दूसरे का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदला। जिसके बाद में दोनों ने परिवार वालों की सहमति से शादी कर ली। अश्विन और प्रीति पहली बार 11 जुलाई 2015 को एक बच्ची के पिता बने और उसके बाद 21 दिसंबर 2016 को दूसरी बार एक और बच्ची के पिता बन गए।
Herald