इंटरनेट डेस्क। रॉबिन सिंह भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज थे। रॉबिन सिंह ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत का ये बाएं हाथ का विस्फोटक बल्लेबाज आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहा है। रॉबिन सिंह का जन्म 14 सितंबर, 1963 को त्रिनिदाद वेस्टइंडीज में हुआ था। रॉबिन सिंह भारत के लिए वनडे और टेस्ट मैच खेल चुके है। रॉबिन सिंह की भारतीय क्रिकेट में एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रॉबिन सिंह भारतीय मूल के होते हुए उनके बड़े बुजुर्ग पिछले 150 साल से वेस्टइंडीज में रह रहे थे। रॉबिन सिंह ने अपने क्रिकेट की शुरूआत बचपन से ही कर दी थी। रॉबिन सिंह वेस्टइंडीज में स्कूल और क्लब लेवल पर क्रिकेट खेलते थे।
Asia Cup 2018 : भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय खेला जाएगा हाई वोल्टेज मैच
बाएं हाथ का ये तूफानी बल्लेबाज 19 साल की उम्र में मद्रास आया। रॉबिन सिंह ने मद्रास विश्वविद्यालय से इकॉनॉमिक्स की डिग्री ली। इकॉनॉमिक्स की डिग्री लेते—लेते ही सिंह ने क्रिकेट खेलना शुरू किया लेकिन भारत की नागरिकता बहुत समय बाद मिली। भारत की नागरिकता मिलने के बाद रॉबिन सिंह का वेस्टइंडीज दौरे के लिए सलेक्शन हुआ। लेकिन भारत का ये आॅलराउंडर खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर कमाल नहीं दिखा सका और उसके बाद कई सालों से टीम से बाहर रहा। लेकिन 1996 में एक बार टाइटन कप में सिंह का चयन हुआ और फिर लगभग पांच साल तक टीम के लिए खेलता रहा।
लेकिन अब भारत का ये दिग्गज आॅलराउंडर खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आता है। रॉबिन सिंह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का एक अहम हिस्सा है। रॉबिन सिंह ने अपने क्रिकेट करियर में भारत के लिए 136 वनडे खेले और 2336 रन बनाए और 69 विकेट लिए।