इंटरनेट डेस्क। लक्ष्मीपति बालाजी एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये एक दाहिने हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज है। लक्ष्मीपति बालाजी ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत का ये दिग्गज बल्लेबाज आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहा है। भारत के इस तेज गेंदबाज का जन्म 27 सितम्बर 1981 चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था।
लक्ष्मीपति बालाजी टीम इंडिया के सबसे अनरेटेड गेंदबाजों में से एक रहे है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद भारत के इस तेज गेंदबाज को कई बार अपनी खराब फिटनेस के कारण टीम से बाहर बैठना पड़ा था। बालाजी इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच के रूप में उन्होंने काम किया था। यह इंडियन क्रिकेटर सिर्फ क्रिकेट के लिए नहीं बल्कि अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने के लिए भी जाना जाता है।
भारत के इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर में 8 टेस्ट और 30 वनडे खेलेहै। लक्ष्मीपति बालाजी को लेकिन हमेशा याद किया जाता रहेगा। क्योंकि भारत के इस आक्रामक गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में पाक के पूर्व तेज गेंद शोएब अख्तर की गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ा था। 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल रहे बालाजी ने शोएब अख्तर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। जब बालाजी अख्तर की गेंद पर हुक कर रहे थे तो बल्ला टूटकर गिर पड़ा था। इसके बाद वे अपनी फेमस स्माइल के साथ बॉल और बैट दोनों ओर रुक-रुककर देख रहे थे और इस दौरान पूरे मैदान में बालाजी—बालाजी ही सुनाई दे रहा था। बालाजी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाईट राईडर्स की और से मैदान में उतर चुके है। वनडे में बालाजी के नाम 34 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।