Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Big Boss 12 : श्रीसंथ ने मैच फिक्सिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, 'बिग बॉस 12' में बताई ये भावुक बात

इंटरनेट डेस्क। शान्ताकुमारन श्रीसंत एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे दाहिने हाथ के तेज़-मध्यम गेंदबाज और दाएं हाथ के अंतिम-क्रम के बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। लेकिन भारतीय टीम का ये आक्रामक गेंबदाज आईपीएल के छठे सीजन में मैच फिक्सिंग के मामलें में फंस गया और टीम से बाहर हो गया। बहरहाल, टेलीविजन के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 12 शुरू हो चुका है और घर के अंदर कंट्रोवर्सी भी शुरू हो चुकी है। भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी इस समय बिग बॉस के घर में अपना तूफान मचा रहा है। श्रीसंत बिग बॉस 12 में अब अपनी किस्मत आजमाने के लिए आए है।

श्रीसंत को बिग बॉस के 12वें सीजन में घर में अभी थोड़े ही दिन हुए है। श्रीसंत इस दौरान जब बिग बॉस के घर में आए त​ब शांत रहे। लेकिन अब धीरे—धीरे उनका रूप सबसे सामने आ रहा है। हाल ही में खान सिस्टर्स सबा और सोमी से झगड़ा भी हुआ लेकिन फिलहाल मामला सुलझ गया है। श्रीसंथ अपनी जिदंगी से जुड़ी कुछ खास बातों का इस शो में जिक्र किया। जिन्हें सुनकर बिग बॉस 12 के मौजूदा कंटेस्टेंट भी भावुक हो गए।

श्रीसंथ ने बताया कि मैं क्रिकेट को बहुत मिस करता हूं। इसीलिए मैंने कल प्लास्टिक से बॉल बनाया। श्रीसंत मैच फिक्सिंग के कारण जेल की हवा भी खा चूके है। आईपीएल में फिक्सिंग के कारण श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लग चुका है। श्रीसंत ने भावुक होकर बताया कि जब मुझ पर बेन लगा था जब मैं काफी डिप्रेशन में आ गया था। मैने जिंदगी जीने की चाह भी छोड़ दी थी। इस दौरान मैन अपने मां—बाप के बारें में भी नहीं सोचा। श्रीसंत ने और भी कई भावुक बात बताई। श्रीसंत बड़े पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ चुके है।श्रीसंत आईपीएल के शुरूआती सीजन में अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन कर चुके है।