Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की Biopic ‘साइना’ के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शुरू की शूटिंग

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. डायरेक्टर अमोल गुप्ते और प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ फिल्म का क्लैप बोर्ड पकड़े हुए श्रद्धा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर की थी. वहीं शूटिंग के दौरान श्रद्धा, साइना के पिता डॉ. हरवीर सिंह और मां उषा के साथ दिखाई दीं.

फिल्म की शूटिंग को लेकर श्रद्धा ने लिखा- हम शूटिंग शुरू कर रहे हैं. इस नए सफर को शुरू करने बहुत रोमांचित हूं. आप सबकी शुभकामनाएं चाहिए. श्रद्धा शूटिंग स्पॉट पर साइना की तरह दिखाई दे रही हैं, उनके गाल पर साइना की तरह तिल भी दिखाई दे रहा है.

कुछ वक्‍त पहले खबर आई थी लगातार बुरा प्रदर्शन करने के कारण श्रद्धा इस फिल्म से आउट हो जाएंगी. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि श्रद्धा से पहले दीपिका के नाम की चर्चा थी, लेकिन फाइनल नाम श्रद्धा का हुआ था, फिर खबर आई कि इस फिल्म से श्रद्धा कपूर अलग हो गई हैं और फिर से दीपिका को मौका मिला है.

डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक पिछले साल श्रद्धा कपूर की फिल्में फ्लॉप होने के बाद अब निर्माताओं को डर सता रहा है कि सायना जैसे बड़ी स्टार की बायोपिक के लिए श्रद्धा जैसी ‘ फ्लॉप’ अभिनेत्री को लेना फायदे का सौदा नहीं है. हालांकि उनकी फिल्म स्‍त्री और बत्‍ती गुल मीटर चालू के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर मेकर्स की च्‍वाइस बन गई हैं.

The post बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की Biopic ‘साइना’ के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शुरू की शूटिंग appeared first on Live Cities.