इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरिज खेल रही है, हालांकि टेस्ट सीरिज गवा चुकी भारतीय टीम के पास आज से शुरू होने वालेलास्ट मैच में जीतने का मौका है, इस मैच को अगर भारतीय टीम जीत जाती है तो खिलाड़ियों का मनोबल बना रहेगा और अगर ये मैच हार जाती है तो खिलाड़ियों का मनोबल गिरना तय है, वो इसलिए की भारतीय टीम ने अब तक खेले गए चार टेस्ट में से केवल एक टेस्ट मैच जीता है और सीरिज भी हार गए है, इसके अलावा वनडे सीरिजतो पहले ही गवा चुके है।
EngvInd : विश्व की नंबर वन टीम भारत आज सम्मान बचाने उतरेगी मैदान में, हो सकता है ये बदलाव
इधर भारतीय टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट सीरिज हारने के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है की भारतीय टीम के बहुचर्चित बल्लेबाजी लाइन-अप की विफलता के कारण ही ये टेस्ट सीरिज हारे है, उन्होंने बल्लेबजों को दोषी ठहराते हुए कहा की टीम के बल्लेबजों ने गेंदबाजों का साथ नहीं दिया।
ये भारतीय खिलाड़ी कल कर सकता है टेस्ट में डेब्यू, जिसके नाम दर्ज है एक पारी में 546 रन बनाने का रिकॉर्ड
रहाणे ने पांचवें और टेस्ट के पहले कहा की संयम सबसे अहम चीज है, भले ही आप बल्लेबाजी करो या फिर गेंदबाजी। उन्होंने कहा, हमें बुरा लगता है जब हमारे गेंदबाज इतनी अच्छी गेंदबाजी करते हैं और हम उनका समर्थन करने के लिये एकजुट बल्लेबाजी करने में असफल हो जाते हैं जबकि हमारे खिलाड़ी काफी अनुभवी हैं।
रहाणे ने कहा जब आप की टीम किसी दौरे पर होती है तो आप तैयारी अच्छी करते है लेकिन जब आपके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तो गेंदबाजों को उनका सहयोग करना चाहिए और यही बात गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी लागू होती है।
कोहली और शास्त्री के रवैए से खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी, मिल रहे है बगावत के संकेत!