Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में हार्दिक पंड्या का रहा खराब प्रदर्शन अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने कही ये बात

संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप की सबसे प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम पर हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। भारतीय टीम में रेगुलर कप्तान विराट कोहली तो नहीं खेल रहे हैं, लेकिन इनके अलावा कई स्टार और अनुभवी खिलाड़ियों से टीम भरी पड़ी है। ऐसे में भारत यहां दावेदार के रूप में उतरने जा रही है।

हार्दिक पंड्या पर हैं आने वाले मैचों में नजरें

भारतीय टीम में वैसे तो कप्तान रोहित शर्मा, महेन्द्र सिंह धोनी, शिखर धवन, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी साथ ही स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को भी नहीं भुलाया जा सकता है। भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी के रूप में जगह बना चुके हार्दिक पंड्या को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है।

पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा ने हार्दिक पंड्या को दी शुभकामनाएं

हार्दिक पंड्या पिछले इंग्लैंड के दौरे पर फॉर्म में नजर नहीं आ सके थे, लेकिन उन पर पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा ने बड़ा ही भरोसा दिखाया है। अपने हम उम्र के होने के कारण गुरू रंधावा और हार्दिक पंड्या में बड़ी अच्छी टूयूनिंग है। ऐसे में गुरू रंधावा ने हार्दिक पंड्या को ट्वीट कर आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

गुरू रंधावा ने ट्वीट कर लिखा कि “आने वाले मैचों के लिए मेरे भाई हार्दिक पंड्या को बहुत शुभकामनाएं, भारत का गर्व बनने के लिए धन्यवाद।”

इंग्लैंड में बुरी तरह से नाकाम रहे थे हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम में साल 2016 में डेब्यू करने के बाद हार्दिक पंड्या तीनों ही फॉर्मेट की टीम में जगह बना चुके हैं और लगातार तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसी तरह से हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या जरूर गए, लेकिन वो अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।

5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 4 मैचों में वो बल्ले से जहां 164 रन बना सके तो गेंदबाजी से भी केवल 10 विकेट ही ले सके। उनके इस प्रदर्शन की कड़ी आलोचना भी हुई।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड में हार्दिक पंड्या का रहा खराब प्रदर्शन अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.