एक तरफ भारतीय टीम एशिया कप में एक्शन में नज़र आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली एक्टिंग की दुनिया में एक्शन दिख रहे हैं. कोहली ने अपनी फिल्म ‘ट्रेलर द मूवी’ का टीज़र सोशल मीडिया पर जारी किया है.
एक्शन में कप्तान कोहली
क्रिकेट की दुनिया में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके विराट कोहली अब अपने फैन्स का एक नए तरीके से मनोरंजन करने वाले हैं. उनकी फिल्म ट्रेलर द मूवी 28 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है. जिसका ट्रेलर कोहली ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है.
इस वीडियो में कोहली पूरी तरह एक्शन में दिख रहे हैं. इसके साथ ही कोहली ने लिखा ”यह वक्त आपको अपनी फिल्म का टीजर दिखा कर छेड़ने का है.”
Time to tease you guys with a small teaser.
https://t.co/wMju9mzDzh #TrailerTheMovie pic.twitter.com/Gl3ZZT20Ht
— Virat Kohli (@imVkohli) September 25, 2018
गौरतलब है कि विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया गया. उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं. इंग्लैंड से लौटने के बाद ही कोहली अपनी इस फिल्म में व्यस्त हो गए. अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी कोहली ने चार दिन पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए दी थी. इसके साथ ही कोहली ने लिखा था कि 10 साल बाद एक बार फिर डेब्यू करने जा रहा हूं.
Another debut after 10 years, can't wait!
#TrailerTheMovie https://t.co/zDgE4JrdDT pic.twitter.com/hvcovMtfAV
— Virat Kohli (@imVkohli) September 21, 2018
विराट कोहली इस समय दुनिया के जबरदस्त बल्लेबाज हैं. वह आईसीसी टेस्ट और वनडे रैंकिंग बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद हैं. वनडे में वह काफी समय से नंबर वन हैं, जबकि टेस्ट में अभी हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर कब्ज़ा जमाया.
कोहली ने 2014 में जब इंग्लैंड का दौरा किया था तो वह टेस्ट सीरीज में वहां रन नहीं बना सके थे. जबकि इस बार वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. कोहली ने 10 मैचों में 59.30 की औसत से 593 रन बनाए. जिसके चलते वह मैन ऑफ़ द सीरीज भी बने.
The post वीडियो : विराट कोहली ने जारी किया ‘ट्रेलर द मूवी’ का टीजर, देखें विराट का सुपरमैन अवतार appeared first on SportzWiki Hindi.