Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुप्रीम कोर्ट ने उठाया बड़ा कदम, अब इस चैनल पर फ्री लाइव देख सकते हैं एशिया कप का फाइनल

शुक्रवार को एशिया कप में फाइनल में भारत और बांग्लादेश की टीमें आपस में भिड़ेंगी. चूंकि यह एक खिताबी मुकाबला है इसलिए इस मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. इससे पहले दोनों टीमें सुपर फोर के मुकाबले में भिड़ चुकी हैं जहां रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया था. इसलिए इस मुकाबले में निश्चित रूप से भारत का पलड़ा भारी रहेगा.

जानिए कहां पर देख सकते हैं फाइनल मुकाबला 

भारत एशिया कप 2018 में अब तक अजेय रहा है. हालांकि सुपर फोर के एक मैच में अफगानिस्तान ने भारत को टाई पर रोककर भारत के जीत का सिलसिला रोक दिया था. इससे पहले भारतीय टीम ने 2016 के एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा चुका है. तब यह टूर्नामेट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था. इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि यह मुकाबला कब व कहां खेला जाएगा और आप इसे लाइव कैसे देख सकते हैं.

एशिया कप का फाइनल मुकाबला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब आप डीडी 1 पर देख सकते हैं.इसके अलावा आप भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर भी देखी जा सकेगी.

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी 

कहां खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल, वन डे मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल वन डे मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा.

किस समय खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल,  वन डे मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल वन डे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:  

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद.

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिट्टन दास, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादिक हुसैन, मेहदी हसन, रूबैल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु हैदर, आरिफ हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, नजमुल इस्माल, इमरुल काइस, सौम्य सरकार.

The post सुप्रीम कोर्ट ने उठाया बड़ा कदम, अब इस चैनल पर फ्री लाइव देख सकते हैं एशिया कप का फाइनल appeared first on SportzWiki Hindi.