खेल डेस्क। इंग्लैंड पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अगले वर्ष से क्रिकेट कमेंट्रेटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतकर जोकोविक ने की इस महान खिलाड़ी की बराबरी
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक इस समय ओवल में अपने टेस्ट करियर का अन्तिम मैच खेल रहे हैं। यह मैच भारत और इंंग्लैंड के बीच आयोजित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अन्तिम मुकाबला है। ,
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके कुक अगले साल से कमेंट्री बॉक्स में नजर आ सकते हैं।
अब विराट कोहली ने तोड़ा ब्रायन लारा का ये रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में शामिल कुक इंग्लिश टीम के कैरेबियाई दौरे के लिए टॉकस्पोर्ट की कमेंट्री टीम में शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर इंग्लैंड के इस बल्लेबाज और टॉकस्पोर्ट के बीच बातचीत भी हुई है। इंग्लैंड की टीम अगले साल के शुरू में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।
टॉकस्पोर्ट ने 2018-19 सत्र के दौरान इंग्लैंड के श्रीलंका दौरे के अलावा वेस्टइंडीज दौरे के ऑडियो प्रसारण अधिकार हासिल करने के बाद अपने उद्देश्य की जानकारी दी है।
इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक अपने अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट करियर के दौरान 161 टेस्ट मैचों में 12371 रन चुके हैं। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज कुक अभी टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा (12400), भारत के राहुल द्रविड़ (13288), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (13289), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13378) और सचिन तेंदुलकर (15921) से पीछे हैं।
गौरतलब अपने देश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले कुक ने चौथे टेस्ट के बाद घोषणा कर दी थी कि कि वह अन्तिम मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।