पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हसन अली सिर्फ भारत को ही अपना कड़ा प्रतिद्वंदी नहीं मानते है, बल्कि उनका मानना है कि उनकी टीम अन्य टीमों पर भी फोकस कर रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले काफी समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही हैं. आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012 में खेली गयी थी.
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कुछ ऐसा होता है, जिसमें अच्छा प्रदर्शन कर खिलाड़ी सनसनीखेज तरीके से स्टार बन सकता है. अब 15 सितंबर से होने वाले एशिया कप में एक बार फिर दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी.
भारत के साथ मैच पर ये बोले हसन अली
गुरूवार को मीडिया से बातचीत के दौरान हसन अली ने कहा ”हमारा फोकस सिर्फ भारत पर नहीं है. टूर्नामेंट में कई पिक्चर हैं. इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि हम भारत को हरा दें और बाकी टीमों से हार जाएं”

एशिया कप के लिए चुनी गयी भारतीय टीम में रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गयी. कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है वह टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में विराट कोहली की अनुपस्थिति में भी हसन अली भारतीय टीम को मजबूत मानते हैं. वहीं विराट कोहली को वह लीजेंड और अपना सीनियर खिलाड़ी भी मानते हैं.
हसन अली ने कहा ”विराट कोहली एक लीजेंड हैं और हमारे सीनियर भी हैं. पूरी भारतीय टीम एक मजबूत यूनिट है.”
हसन अली पाकिस्तान के एक खतरनाक तेज गेंदबाज हैं. हसन ने चैंपियन ट्रॉफी-2017 के फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी. महेंद्र सिंह धोनी जैसे फिनिशर बल्लेबाज का विकेट लेकर हसन ने पाकिस्तान की जीत में अहम योगदान दिया था.
हसन पाकिस्तान टीम के लिए अभी तक 33 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 5.22 की इकॉनमी से 68 विकेट निकाले हैं. एशिया कप में भी वह अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम योगदान देते हुए नज़र आएंगे.
The post पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने भारतीय टीम को बताया दुनिया की सबसे मजबूत टीम appeared first on SportzWiki Hindi.