Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुहर्रम के मौके पर बंद रहेंगे शेयर बाजार

मुंबई| देश के प्रमुख शेयर बाजार गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए शुक्रवार, 21 सितंबर को खुलेंगे। इससे पहले शेयर बाजार में बुधवार को नियमित कारोबार हुआ। सेंसेक्स 169.45 अंकों की गिरावट के साथ 37,121.22 पर और निफ्टी 44.55 अंकों की कमजोरी के साथ 11,234.35 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार सुबह 142.26 अंकों की मजबूती के साथ 37,432.93 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,326.65 पर खुला था।

The post मुहर्रम के मौके पर बंद रहेंगे शेयर बाजार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.