वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। कप्तान के रूप में विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है वहीं कई अन्य युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। टीम में 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इसमें मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है।
एशिया कप में चोटिल हुए थे शार्दुल
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को एशिया कप टीम में शामिल किया गया था। वह हांगकांग के खिलाफ हुए पहले मैच में टीम का हिस्सा भी थे। उस मैच में ठाकुर ने 4 ओवर में 41 खर्च करने के बाद भी विकेट नहीं मिला था।

इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इस मैच के बाद खबर आई कि शार्दुल ठाकुर चोटिल हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या भी चोटिल हुए थे। अक्षर पटेल भी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
ये थी चोट की वजह
शार्दुल ठाकुर के बारे में बताया गया था कि उनके कमर के दाहिने तरफ परेशानी है और वह सूज गया है। उनकी जगह टीम में सिद्धार्थ कौल को शामिल किया गया। वहीं हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर और अक्षर पटेल की जगह रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया। इन सभी को मैच खेलने का भी मौका मिल गया।
अब विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं

सिर्फ 8 दिन पहले चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर किये गए शार्दुल ठाकुर अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 14 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली और साथ ही 10 ओवर की गेंदबाजी में 3 विकेट भी चटके।
अब यह बात सभी की समझ से परे है कि 8 दिन पहले चोट से वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए शार्दुल ने इतनी जल्दी फिटनेस कैसे हासिल कर ली।
उन्होंने मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी भी की। किसी भी तेज गेंदबाज के लिए इतनी जल्दी चोट से वापसी करना लगभग नामुमकिन होता है। तो क्या शार्दुल ठाकुर को बिना चोट के ही टीम से बाहर कर दिया गया था। अभी के हालात देखकर तो ऐसा ही लगता है।
The post …तो क्या शार्दुल ठाकुर को बिना चोटिल हुए ही टीम से कर दिया गया था बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.