भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए। इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया 292 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के अनुसार 40 रनों की बढ़त मिली।
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 423 रन बनाकर पारी घोषित की और टीम इंडिया को जीत के लिए 464 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत की दूसरी पारी 3 विकेट गंवा कर 58 रन बनाए हैं। भारत ने 3 विकेट काफी जल्दी गंवा दिए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 58 रन बनाए हैं और अब जीत के लिए 406 रन चाहिए। केएल राहुल (46) और अंजिक्य रहाणे (10) खुल कर खेले और उन्होंने कुछ करारे शॉट लगाए।
लेकिन इन सबके बीच इग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर हमला किया है। पहली पारी में कोहली द्वारा लिए गए रिव्यू बेकार होने के बाद मैच के तीसरे दिन भी भारत ने 2 बार डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर टीम के दोनों रिव्यू बेकार चले गए। रिव्यू लेने के गलत फैसलों की वजह से वॉन ने कोहली को सबसे खराब रिव्यूअर करार दिया है। वॉन ने ट्वीट करके कहा है कि 'विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं यह एक फैक्ट है, विराट दुनिया के सबसे बेकार रिव्यूअर हैं यह भी फैक्ट है।'
Virat is the best Batsman in the World .. #Fact .. Virat is the worst reviewer in the World .. #Fact #ENGvsIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) September 9, 2018
दरअसल तीसरे दिन टीम इंडिया ने पहला रिव्यू कीटोन जेनिंग्स के खिलाफ लिया, इस वक्त रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। जडेजा की गेंद जेनिंग्स के पैड से टकराई, जिसके बाद खिलाड़ियों ने आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने शुरुआती फैसले में जेनिंग्स को नॉट आउट करार दिया। फिर कोहली ने गेंदबाज से चर्चा करने के बाद रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर का फैसला नहीं बदला और टीम इंडिया का पहला रिव्यू बेकार चला गया।
Herald