Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल हुआ घोषित, जानिए कब होंगे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम है। लेकिन इंग्लैंड दौरे का टेस्ट सीरीज का हार के साथ समापन हो गया है। अब अगली मुश्किल चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। विराट कोहली एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए इस साल नवंबर में जाना है।

ये रिकॉर्ड को बनाकर विराट कोहली बन गए नंबर वन, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे


इंग्लैंड ने 4-1 से भारत का किया सफाया, विराट सेना का सबसे खराब प्रदर्शन

भारतीय टीम के इस बार के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हर किसी की नजरें लगी हुई हैं । भारतीय टीम को एक बड़ा और लंबा दौरा करना है जहां भारत के लिए भी राह आसान नहीं रहने वाली है। विराट कोहलीकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय शानदार प्रदर्शन कर रही हैं ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होगा जिसका पहला मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा ।

इस खिलाड़ी ने 116 गेंदों में ठोक दिए 316 रन, छक्के जानकर हो जाओगे अचंभित

सुल्तान ऑफ स्विंग ने इस खूबसूरत विदेशी बाला से की हैं दूसरी शादी, देखें तस्वीरें

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ करनी है । पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, तो वहीं इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 6 दिसंबर से होगी तो 7 जनवरी तक खेली जाएगी । टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमें 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी । ये जंग 12 जनवरी से 18 जनवरी तक होगी ।



Herald