Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : पाकिस्तान की जीत के बाद भी सरफराज अहमद खिलाड़ियों से हुए गुस्सा, भारत के उपर भी कर गये टिप्पणी

एशिया कप 2018 में आज रविवार को दूसरा लीग मैच पाकिस्तान की टीम और हांगकांग की टीम के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया हैं और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

जीत के बावजूद पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद अपनी टीम से खुश नजर नहीं आये हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अपनी टीम के खिलाड़ियों को जमकर सुनाई हैं.

अभी भी हमें कुछ चीजों पर काम करने की जरुरत 

पाकिस्तान की टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, “एक कप्तान के तौर पर मुझे लगता हैं, कि अभी हमें कुछ और चीजों पर काम करने की जरुरत हैं.”

हमें यह मैच 9 या 10 विकेट से जीतना चाहिए था 

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने आगे अपने बयान में अपने खिलाड़ियों को सुनते हुए कहा,

“मुझे लगता हैं, कि हमे यह मैच 9 या 10 विकेट से जीतना चाहिए था और नई गेंद से भी हमने जिस तरह गेंदबाजी की उससे ज्यादा अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए थी. हमारे गेंदबाजो से नई गेंद स्विंग नहीं हुई, इसलिए यह हमारे खिलाड़ियों के जागने के लिए एक अलार्म बेल की तरह हैं.”

भारत को हराने के लिए करना होगा सभी विभाग में अच्छा प्रदर्शन 

सरफराज अहमद ने आगे अपने बयान में कहा, “हम अपने अगले अभ्यास सत्र में उन चीजों की प्रैक्टिस करेंगे. जिसमें आज हम अच्छा नहीं कर पाये. अगर हमें भारतीय टीम के खिलाफ जीतना हैं, तो हमें अपने तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. 

आपकों बता दें, कि इस मैच में युएई की टीम ने पहले खेलते हुए 37.1 ओवर में मात्र 116 रन पर ही आल आउट हो गई थी. इस आसान लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने 23.4 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

 

The post एशिया कप : पाकिस्तान की जीत के बाद भी सरफराज अहमद खिलाड़ियों से हुए गुस्सा, भारत के उपर भी कर गये टिप्पणी appeared first on SportzWiki Hindi.