Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के फाइनल में इस टीम से भिड़ेगा भारत

खेल डेस्क। एशिया कप सुपर चार चरण के महत्वपूर्ण मुकाबले में बुधवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। अबुधाबी में कल शाम पांच बजे शुरू होने वाला यह मुकाबला एक तरह से सेमीफाइनल की तरह ही होगा।

इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम का फाइनल में भारत से सामना होगा। भारतीय टीम ने सुपर चार चरण में बांग्लादेश और पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद फाइनल में जगह बना ली है।सुपर चार चरण में बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि इन दोनों ही टीमों ने अफगानिस्तान के विरूद्ध जीत हासिल की थी।

अब दोनों ही टीमें फाइनल में भारतीय टीम से भिडऩे का हक हासिल करने के लिए बुधवार को अपना पूरा दम लगाने के लिए आतुर हंै। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों को अपने बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कुछ को छोड़ दे तो दोनों टीमों के बल्लेबाज अभी तक एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक और युवा बल्लेबाज बाबर आजम ही बल्ले से प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।

टीमें: बांग्लादेश: मसरफे मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, आरिफुल हक, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन सैकत, नजमुल हुसैन, मेहदी हसन मेराज, नजमुल इस्लाम अपू, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी।

पाकिस्तान: फखार जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शान मसूद, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान), हारिस सोहेल, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, असिफ अली, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान।