Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरिज के बाद 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए सभी टीम ने अपनी टीम की घोषणा करना शुरू का दिया है भारत ने भी हाल ही में एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। भारतीय चयनकर्ताओं ने कप्तान विराट कोहली को एशिया कप से विश्राम देकर उनके स्थान पर रोहित शर्मा को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टूर्नामेंट के लिये शनिवार को 16 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी। यानि एशिया कप में विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आयेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है उसकों अभी अंतिम टेस्ट मैच खेलना बाकी है। इस टूर्नामेंट में शीर्ष खिलाडिय़ों को आराम दिए जाने की संभावना पहले से ही नजर आ रही थी। साथ ही टीम में राजस्थान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद टीम में एकमात्र नया चेहरे के रूप में जगह दी जाएगी। इस टूर्नामेंट में सभी युवा खिलाडियों को मोका दिया गया है साथ ही सीनियर खिलाड़ियों में महेंद्र सिह धोनी नजर आयेंगे। साथ ही इस टूर्नामेंट में भारत की और से रोहित शर्मा कप्तानी निभाते नजर आयेंगे।

इसके साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2018 के लिए 18 सदस्यीय टीम को चुना लिया है। भारत का इस कप में सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो या तीन बार भी हो सकता है। एशिया कप 15 सितंबर से दुबई में शुरू होगा। भारत उस दिन अपना मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

भारतीय टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्डिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।

बाहुबली से कम नहीं हैं भारत की महिला सूमो पहलवान, पुरुषों के साथ करती हैं ट्रेनिंग



Herald