एक अच्छा क्रिकेटर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए नेट पर कड़ी मेहनत करता है. जिसका फल उसे मैच के दौरान मैदान पर मिलता है. भारतीय टीम के जबरदस्त स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने ऐसे ही एक समर्पित भारतीय क्रिकेटर के बारे में बताया है.
‘राहुल द्रविड़ सबसे समर्पित क्रिकेटर ‘
हरभजन सिंह उस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसमें अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे. इन सभी में हरभजन ने द्रविड़ को खेल के प्रति सबसे डेडीकेटेड क्रिकेटर के तौर पर देखा.

हरभजन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान बताया ”राहुल द्रविड़, उन्होंने अपने खेल पर काफी मेहनत की और अंत तक टीम और अपने लिए बेहतर परिणाम पाने के लिए कोशिश करते रहे.”
इसी बीच हरभजन सिंह का मानना है कि राहुल द्रविड़ का ड्रेसिंग स्टाइल काफी काफी ख़राब रहा. हरभजन ने कहा ”आप मुझे परेशानी में डाल रहे हैं. पर राहुल द्रविड़ मुझे माफ़ कर देना.”
राहुल द्रविड़ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में दीवार के नाम से पहचान बनायी. गेंदबाजों के लिए द्रविड़ को आउट कर पाना आसान नहीं होता था. वनडे और टेस्ट दोनों में वह एक शानदार बल्लेबाज रहे.
द्रविड़ ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 3 अप्रैल 1996 को वनडे क्रिकेट के जरिए डेब्यू किया था. इसके कुछ समय बाद ही उन्हें टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने में मौका मिला. अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले.

टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ ने 52.31 की शानदार औसत से 13288 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 36 शतक, 5 दोहरे शतक और 53 अर्द्धशतक लगाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 270 रन रहा. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस के नाम शामिल हैं.
वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 39.17 की औसत से 10889 रन बनाए. जिसमें 153 उनका उच्चतम स्कोर रहा. इस दौरान द्रविड़ के बल्ले से 12 शतक और 83 अर्द्धशतक निकले.
The post हरभजन सिंह ने इस भारतीय क्रिकेटर को बताया सबसे समर्पित खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.