क्रिकेट की दुनिय के महान स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अधिक मजबूत टीम बताया है. भारत और पाकिस्तान पिछले वर्ष चैंपियन ट्रॉफी के बाद आज(बुधवार) एशिया कप के मुकाबले में भिड़ने वाले हैं.
भारतीय टीम इस बड़े मुकाबले में नियमित कप्तान विराट कोहली की बजाय रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. इससे पहले भारत ने मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ इस एशिया कप का अपना पहला मुकाबला खेला. जिसमें टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज की.
मुरलीधरन ने भारत को बताया अनुभवी टीम

आज तक पर एक शो के दौरान मुथैया मुरलीधरन ने कहा ”भारत अधिक मजबूत है क्योंकि पाकिस्तान एक युवा टीम है. वह अभी खुद को बेहतर बना रहे हैं. भारत वह प्रतिभा हासिल कर चुका है. कई खिलाड़ियों ने वनडे और टी-20 मैच काफी खेले हैं. पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तुलना में उनके पास अधिक अनुभव है.”
वहीं मुरलीधरन महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बड़ा फैक्टर मानते हैं. धोनी टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारत को अनेकों बड़े मैच अपनी कप्तानी में जिताए हैं. मुरलीधरन इसी वजह से भारत को पाकिस्तान से आगे देखते हैं.
उन्होंने कहा ”उनके पास एक अहम फैक्टर है और वह एमएस धोनी हैं जो विकेट के पीछे बने हुए हैं. वह अपने अनुभव की वजह से काफी नियंत्रित कर सकते हैं. ये भारत को पाकिस्तान पर बढ़त दिलाता है. हालांकि पाकिस्तान के पास दुबई में खेलने का अनुभव है, उन्हें पता है कि यहां कैसे खेलते हैं. पर भारत के पास धोनी हैं”

भारतीय टीम के लिए इस मैच में मध्यक्रम एक समस्या बन सकता है. हांगकांग के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में तीसरे नंबर पर अम्बाती रायडू उतरे. जिसमें उन्होंने अर्द्धशतकीय पारी खेली. जबकि चौथे नंबर पर आए दिनेश कार्तिक कुछ खास नहीं कर सके. वहीं अब जब लोकेश राहुल टीम में वापसी करेंगे तो ये देखना होगा कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं.
The post मुथैया मुरलीधरन ने विराट के बिना भी इस वजह से भारतीय टीम को पाकिस्तान से बताया अधिक मजबूत appeared first on SportzWiki Hindi.