Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक सभी तरह के फॉर्मेट से लिया संन्यास

इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और काउंटी टीम एसेक्स के लिए खेलने वाले जेम्स फोस्टर ने इस काउंटी सत्र के बाद क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। 38 वर्षीय जेम्स इस काउंटी सत्र के बाद क्रिकेट छोड़ देंगे।

कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं होने से लिया फैसला

जेम्स फोस्टर साल 2000 से काउंटी टीम एसेक्स के लिए खेल रहे हैं। इस सत्र के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। एसेक्स ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं करने का फैसला लिया है। यही वजह है कि जेम्स ने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया है। फोस्टर ने 2001 में इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया था और अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2009 में खेला था। अब वह बिग बैश टीम सिडनी थंडर के साथ कोच के रूप में जुड़ेंगे। उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर कहा

“मैंने यह फैसला काफी विचार करके लिए है। मुझे पता है कि 2017 में कितनी मेहनत के बाद मुझे विजेता टीम में जगह बनाने का मौका मिला था। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सही फैसला है। मैं अब कोचिंग में अपना ध्यान लगाना चाहता हूँ।”

लंबा नहीं चला करियर

जेम्स फोस्टर 2009 टी-20 वर्ल्ड कप

जेम्स फोस्टर में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन उनका करियर सिर्फ 7 मैचों में ही खत्म हो गया। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इन 7 टेस्ट मैचों में 25 की औसत से उन्होंने 226 रन बनाये। इसमें एक भी शतक या अर्धशतक शामिल नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने 11 वनडे और 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच टी-20 विश्वकप कप 2009 में वेस्टइंडीज में खेला था। वनडे और टी-20 मैचों में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 11 वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ 41 रन निकले वहीं 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 37 रन।

प्रथम श्रेणी मैचों में शानदार रिकॉर्ड

जेम्स फोस्टर

जेम्स फोस्टर का अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही काफी खराब रहा हो लेकिन प्रथम श्रेणी मैचों में उनका रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में की जाती रही है। अभी तक खेले 289 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 13,761 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक और 70 अर्धशतक भी निकले हैं।

The post इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक सभी तरह के फॉर्मेट से लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.