न्यूयॉर्क| अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखते हुए सर्बिया के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जोकोविक ने आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जॉन मिलमान को मात दी।

सेमीफाइनल में जोकोविक का सामना शुक्रवार को जापान के खिलाड़ी केइ निशिकोरी से होगा।
उल्लेखनीय है कि कोहनी की चोट के कारण पिछले साल जोकोविक इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। इस बार हालांकि उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है।
The post अमेरिकी ओपन : जोकोविक अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.