खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी आईसीसी रैंकिंग में नम्बर वन गेंदबाज है, लेकिन टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने आज से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन नहीं किया था उनसे नम्बर वन का ताज छिन सकता है। जो गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से नम्बर वन का ताज छीन सकता है वह अफगानिस्तान का स्पिन गेंदबाज राशीद खान है।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी एशियाई चैम्पियन
एकदिवसीय क्रिकेट की गेंदबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह फिलहाल अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान से 20 रेटिंग अंक आगे हैं। बुमराह अभी 775 अंकों के साथ साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं। जबकि राशिद खान के पास 755 अंक हैं।
इंग्लैंड दौरे पर सीरीज हार के लिए कोच शास्त्री ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली से भी बुमराह के नम्बर वन के ताज को खतरा है। हसन अली के पास अभी 742 अंक है। यूएई में खेले जाने वाले 14वें एशिया कप में छह टीमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान बांग्लादेश, हांगकांग और अफगानिस्तान हिस्सा ले रही हैं।
अब इस भारतीय एथलीट की भी बनेगी बॉयोपिक, शामिल होंगी इन खिलाड़ियों में
एश्यिा कप में खिलाडिय़ों की नजर आईसीसी वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में अपनी स्थिति सुधारने की होगी। अभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और विराट कोहली क्रमश विश्व के नम्बर वन गेंदबाज, ऑलराउंडर और बल्लेबाज बने हुए हैं।
15 से 28 सितंबर तक चलने वाले एशिया कप में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का प्रयास शीर्ष पर काबिज विराट कोहली से अपने रेटिंग अंकों के फासले को कम करने का होगा। वहीं ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बने रहने के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
B'day Spl : विदेश से आएं इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम में बनाई अपनी विशेष पहचान
अभी एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा आईसीसी रैंकिंग में चौथे, शिखर धवन नौवें, तमीम इकबाल 12वें, फखर जमान 16वें स्थान पर काबिज हैं।