Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खराब टीम से साथ प्रैक्टिस मैच खेलने का कोई फायदा नहीं: कोहली

लंदन (इंग्लैंड)     
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि अगर टेस्ट सीरीज से पहले आदर्श स्थितियां और अच्छी विरोधी टीम नहीं दी जाती हैं तो अभ्यास मैचों के कोई मायने नहीं है.

भारत दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से लगातार दो सीरीज हार गया जिसके बाद सुनील गावस्कर समेत पूर्व खिलाड़ियों ने अभ्यास मैचों की संख्या कम रहने पर सवाल उठाए हैं.

सोनी लिव पर माइकल होल्डिंग को दिए इंटरव्यू में कोहली ने कहा, ‘लोग अभ्यास मैचों की बात करते हैं, लेकिन अहम सवाल यह है कि ये मैच कहां हो रहे हैं और विरोधी टीम का गेंदबाजी आक्रमण कैसा है.’

उन्होंने कहा, ‘यदि टेस्ट सीरीज से पहले जरूरी तैयारी नहीं मिल पाती हैं तो इन मैचों के कोई मायने नहीं है. अच्छी विरोधी टीम सामने होने पर ही अभ्यास मैच उपयोगी होते हैं.’

आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया का अगला लक्ष्य एशिया कप होगा. भारतीय चयनकर्ताओं ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कोहली को इस बड़े टूर्नामेंट से विश्राम दिया है और उनके स्थान पर रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कमान सौंपी है.

इंग्लैंड के खिलाफ कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. ऐसे में एशिया कप की टीम में विराट कोहली का नहीं खेलना टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा झटका है. भारत इस टूर्नामेंट में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से तीन बार (अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची) भिड़ सकता है.