Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ इंग्लैंड टीम की ऐलान, इस युवा को मिली टीम में जगह

england odi team

इंग्लैंड टीम अक्टूबर में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है. इस दौरान वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की घोषणा करदी है. टीम की कमान एक बार फिर इयान मॉर्गन के हाथों में होगी.

तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट अपनी शादी की वजह से पांच वनडे मैचों की सीरीज में पहले तीन मैचों में हिस्सा नहीं बन पाएंगे. जबकि चौथे और पांचवे मैच के लिए वह मौजूद रहेंगे. वहीं ऑल राउंडर डेविड विली बैक इंजरी के चलते टीम में शामिल नहीं हो सके.

ओली स्टोन को मिला पहली बार मौका 

24 वर्षीय ओली स्टोन को पहली बार इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है. ओली का अभी तक का क्रिकेट करियर चोटिल होने के चलते काफी प्रभावित रहा है. इसके बावजूद उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी अच्छा किया है.

बाएं हाथ के माध्यम गति के तेज गेंदबाज ओली पॉप ने 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 3.28 की इकॉनमी से 107 विकेट लिए. एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 96 रन देकर 11 विकेट निकलना रहा. वहीं एक पारी में उन्होंने 80 रन देकर 8 विकेट लिए. अगर बात बल्लेबाजी की करें तो उन्होंने 529 रन बनाए. जिसमें 60 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बने सैम करन को टीम में जगह मिली है. टेस्ट सीरीज के दौरान सैम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से काफी प्रभावित किया.

सैम के अलावा उनके भाई टॉम करन भी वनडे इंग्लैंड टीम का हिस्सा बने हैं. यानि इन भाइयों की जोड़ी श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर दिखाई दे सकती है. टॉम करन इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट और 8 वनडे खेल चुके हैं. जबकि सैम ने 5 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला है.

इंग्लैंड 16 सदस्यीय टीम 

इयान मॉर्गन(कप्तान), मोईन अली, जॉनी बैरेस्टो, जॉस बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम डेवसन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

The post श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ इंग्लैंड टीम की ऐलान, इस युवा को मिली टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.