पिछले कुछ वर्षों से रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी सीमित ओवरों में भारत को शानदार शुरुआत दिलाती आ रही है. वनडे हो या टी-20 इस जोड़ी ने काफी प्रभावित किया है. यही कारण है कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस जोड़ी को दुनिया की सबसे विस्फोटक जोड़ी बताया है.
क्या कहा गावस्कर ने ?
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी को दुनिया की सबसे खतरनाक जोड़ी बताया. उन्होंने लिखा
”रोहित शर्मा और शिखर धवन मिलकर दुनिया की सबसे रोमांचक और विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी जोड़ी बनाते हैं. दोनों बल्लेबाज एक दूसरे के पूरक है और एक दूसरे के ऊपर से दबाव कम करते हैं”

शिखर धवन एशिया कप में 3 मैचों में 71.00 की औसत से 213 रन बना चुके हैं. जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शमा ने 3 मैचों में 79.00 की औसत से 158 रन बनाए. इंग्लैंड दौरे पर रोहित को टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गयी थी. चयनकर्ताओं के इस फैसले को अब रोहित गलत साबित कर रहे हैं.
सुनील गावस्कर ने कहा
”रोहित शर्मा के पास टेस्ट टीम से उन्हें निकालने के फैसले को गलत साबित करने का प्वाइंट है और वो अपने स्टाइल में उसे गलत साबित कर रहा है. क्रिकेट की दुनिया में रोहित शर्मा को अपने पूरे कौशल के साथ बल्लेबाजी करते देखने से ज्यादा खूबसूरत कम ही दृश्य हैं.”
भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा द्वारा दुबई की पिचों पर गेंदबाजी आक्रमण का सही इस्तेमाल करने के लिए गावस्कर ने रोहित की तारीफ की है.
उन्होंने लिखा
”भारतीय तेज गेंदबाजों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को कोई राहत नहीं मिली है. उन्होंने इतनी कसी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की है, जिससे बल्लेबाजों के लिए खुलकर खेलना लगभग असंभव हो गया.”

”वहीँ आपके पास केदार जाधव है, जो अपने डिलिवरी प्वाइंट्स के वैरिएशन से बल्लेबाज को तंग करते हैं. इस आक्रमण में अब रविंद्र जडेजा भी शामिल हो गए हैं, जिन्हें चयनकर्ताओं को ये साबित करके दिखाना है कि उनके अंदर टीम में संतुलन लाने की क्षमता है. कप्तान रोहित शर्मा इतने समझदार हैं कि उन्हें मालूम है कि यहां की पिचों पर धीमे गेंदबाज तेज गेंदबाजों से ज्यादा सफल साबित होंगे और वो उनका सही तरीके से प्रयोग कर रहे हैं.”
The post सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी को बताया दुनिया की सबसे घातक जोड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.