Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन पर इस भारतीय ऑलराउंडर का रिकॉर्ड तोडऩे से चूके राशिद खान

खेल डेस्क। स्टार ऑलराउंउर राशिद खान ने गुरुवार को अपना 20वां जन्मदिन अफगानिस्तान को एशिया कप के ग्रुब-बी मैच में बांग्लादेश पर जीत दिलाने के साथ मनाया।

Asia Cup 2018: अफगानिस्तान बांग्लादेश पर पड़ा भारी, 136 रनों से हराया

उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को 136 रन से शिकस्त दी। मुकाबले में राशिद खान ने नाबाद 57 रन बनाने के साथ ही बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह भी दिखाई। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।

राशिद खान ने अपने 20वें जन्मदिन पर 32 गेंदों में नाबाद 57 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि वे जन्मदिन पर सबसे तेज पारी खेलने का भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। यूसुफ पठान ने अपने जन्मदिन पर 17 नवंबर 2008 को इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों में नाबाद 50 रन की तूफानी पारी खेली थी।

राशिद खान की इस पारी की मदद से अफगानिस्तान ने पहले ख्ेालते हुए 25 रन बनाए। अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने गुलबादिन नैब के साथ 8वें विकेट के लिए 95 रन की तेजतर्रार नाबाद साझेदारी की। इसके जवाब में बांग्लादेश 42.1 ओवरों में 119 रनों पर ही ढेर हो गई।

अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए नौ ओवरों में केवल 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों का डटकर मुकाबला नहीं कर सका। उसकी ओर से सबसे बड़ा स्कोर स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बनाया। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 32 रन का योगदान दिया।