एशिया कप के लिए हुए भारतीय टीम के चयन में मयंक अग्रवाल का नाम शामिल नहीं है. जबकि मयंक पिछले काफी समय से लगातार रन बना रहे हैं. इसी को लेकर हरभजन सिंह ने टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं. एशिया कप के लिए चयन की गयी टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया.
मयंक का नाम टीम से गायब होने पर भड़के हरभजन
एक बल्लेबाज को टीम में जगह बनाने के लिए जो करना चाहिए लगभग वह सब मयंक अग्रवाल कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर नज़रअंदाज़ किए जाने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी, कि मयंक का चयन एशिया कप के लिए हो सकता है. मगर ऐसा नहीं हुआ.

एक बार फिर मयंक का नज़रअंदाज़ किया जाना हरभजन सिंह से देखा नहीं गया. उन्होंने ट्वीट कर दोहरापन के आरोप लगाते हुए लिखा
”मयंक अग्रवाल कहां हैं ? लगातार रन बनाने के बाद भी मैं उन्हें टीम में नहीं देख रहा हूं. ऐसा लग रहा है अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम”
Where is Mayank Agarwal ??? After scoring so many runs I don’t see him in the squad … different rules for different people I guess.. pic.twitter.com/BKVnY6Sr4w
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 5, 2018
मयंक बना रहे निरंतर रन
मयंक के बल्ले से निरंतर रन निकल रहे हैं. पिछले घरेलू सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके बाद भी उनका प्रदर्शन जारी है. अभी हाल ही में मयंक ने इंडिया बी की ओर से खेलते हुए 124 रनों की पारी खेली थी. जबकि भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. जिसके पहले मैच में मयंक ने 47 और 80 रनों की पारी खेली हैं.
मयंक ने 43 फर्स्ट क्लास मैच अभी तक खेले हैं. जिसमें 50.32 की औसत से उन्होंने 3372 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 18 अर्द्धशतक निकल चुके हैं. मयंक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 304 रन रहा.
The post एशिया कप टीम में इस भारतीय खिलाड़ी को जगह न मिलने पर भड़के हरभजन, कहा हर खिलाड़ी के लिए हैं अलग नियम appeared first on SportzWiki Hindi.