Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : रोहित ने कल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में अभी तक हुए सभी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। भारत ने अभी तक खेले अपने सभी मैचो को अपने नाम किया है। हांगकांग के साथ जीत की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को अभी तक कोई भी टीम मात नही दे पायी है साथ ही भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब भारत अगले मुकाबले में भी यह क्रम रखना चाहेगी। भारत अपना चोथा मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के साथ खेलेगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा जहां एक तरफ पाकिस्तान अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी वही दूसरी तरफ भारत अपनी जीत के क्रम को बरकरार रखेगी।

साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर दोनों देशों के दर्शकों को काफी उम्मीद रहती है। कल भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में सात विकेट से माद दी है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी थी। साथ ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में एक बयान में कहा है की हम कल पाकिस्तान के साथ इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की इस समय भारतीय टीम का हर खिलाड़ी बहुत अच्छी फार्म में है।

साथ ही उन्होंने कहा है की अगर हम सटीक लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करेंगे तो हमें विकेट मिलेंगे। साथ ही हार्दिक के चोटिल होने के बाद रविंद्र जडेजा को टीम में लिया गया था। साथ ही जडेजा शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए। 10 ओवर में मात्र 29 रन दिए और बांग्लादेश के महत्वपूर्ण 4 विकेट अपने नाम किये। अब भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी फिर से यह प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगी।



Herald