Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल से लागू होंगे आईसीसी के ये नए नियम 

खेल डेस्क। विश्व क्रिकेट की शीर्ष संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शनिवार को डकवर्थ लुईस प्रणाली (डीएलएस) के साथ ही खिलाडिय़ों के लिए आचार संहिता के नए नियम जारी किए हैं, जो 30 सितंबर को किम्बर्ले में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच से लागू हो जाएंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में इतने टूर्नामेंट जीत चुकी है भारतीय टीम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दो जुलाई को हुए डबलिन सालाना सम्मेलन में इसे अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।

विश्व क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी ने मैचों के दौरान खिलाडिय़ों के व्यवहार और नए आरोपों के लिए अपने नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के डार्सी शॉर्ट ने वनडे क्रिकेट में बनाया छक्कों का ये विश्व रिकॉर्ड

इसके तहत अब लेवल-3 का दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी को अधिकतम 8 से 12 तक निलंबन अंक दिए प्रदान किए जाएंगे। ये अंक छह टेस्ट मैचों या 12 एकदिवसीय मैचों के निलंबन के समान होंगे।

वहीं मैच रेफरी ही लेवल- एक से तीन के आरोपों पर सुनवाई करेंगे जबकि लेवल 4 के आरोपों के लिए सुनवाई न्यायिक आयुक्त द्वारा की जाएगी।

Asia cup 2018: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हरा 7वीं बार चैंपियन बना भारत

वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार साल पहले लागू किए गए डकवर्थ लुईस प्रणाली में आईसीसी ने दूसरी बार नवीकरण किया है। इसमें गेंद दर गेंद स्कोरिंग की जानकारी और पावरप्ले शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार मौजूदा प्रणाली से सात सौ एकदिवसीय और 428 टी-20 इंटरनेशलन मैचों में समीक्षा की गई जिसमें दो लाख 40 हजार डिलीवरियों का विवरण दिया गया है। इसके अनुसार माना गया कि टीमों का एकदिवसीय मैचों में औसत स्कोर बढ़ा है।