Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज का हमेशा चलता है बल्ला, देखिए आंकड़े

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का सबसे रोमांचक मुकाबला खेले जाने वाला है। भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा ही हाई वोल्टेज वाला मैच होता है। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने अभी तक एशिया कप में एक—एक मैच खेले है और दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले जीतने में कामयाबी हासिल की। दोनों टीमों के बीच आज अहम मुकाबला खेला जाएगा। खैर, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी एक ऐसे बल्लेबाज है। जिनका बल्ला हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोला है।

हेड कांस्टेबल की निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

महेन्द्र सिंह धोनी की पाकिस्तान के खिलाफ शानदार औसत है। पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 55.90 की स्ट्राइक रेट से 1230 रन बनाए है। महेन्द्र सिंह धोनी ने 2005 से 2017 तक पाक के खिलाफ 30 पारियां खेली है। धोनी इस दौरान 8 बार बिना आउट हुए पवेलियन लौटे है। भारत-पाकिस्तान के बीच सर्वाधिक औसत रखने वाले बल्लेबाजों में महेन्द्र सिंह धोनी सबसे टॉप पर है।

आज से ठीक 11 साल पहले युवराज सिंह ने बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे जानकर

भारतीयों को निराश कर अब इस टीम की ओर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं मुरली विजय

हालांकि, महेन्द्र सिंह धोनी एशिया कप के पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ शून्य पर ही पवेलियन लौट गए थे। लेकिन क्रिकेट में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को कई मैचों में अपनी भरोसेमंद बल्लेबाजी से मैच जीताने में अहम योगदान दिया है। धोनी दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर है। महेन्द्र सिंह धोनी के नाम वनडे में दस हजार से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं और धोनी के पास जबरदस्त अनुभव है जो टीम इंडिया के विराट की अनुपस्थित में काम आ सकताहै।