Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप:  कल भारत के खिलाफ फाइनल जीतकर इतिहास रचने उतरेगा बांग्लादेश

इंटरनेट डेस्क। कल भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कल बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गए मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हराकर तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल ने जगह बना ली है। इसके अलावा अब भारत रोहित शर्मा की कप्तानी ने सातवीं बार एशिया का बादशाह बनने के मजबूत इरादे से उतरेगा। साथ ही आपको बता दे फाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला 28 सितंबर को गत चैंपियन भारत से होगा। दोनों ही टीमें इस खिताफ को जीतने के लिए मैदान में उतरेगी।

साथ ही आपको बता दे की भारत ने एशिया कप में अभी तक कोई भी मुकाबला नही हारा है भारत ने अभी तक पांच मुकाबले खेले है। भारत ने अपना अंतिम सुपर-4 मैच मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ टाई खेला था। बांग्लादेश ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता पाकिस्तान को 37 रन से शर्मनाक शिकस्त दी। अब देखना होगा की भारत एशिया कप में सातवीं विजेता बन पाता है। पिछली बार भी भारत ने बांग्लादेश को एशिया कप के फाइनल में मात दी अब भारत फिर से जीतकर कर या तो सातवीं बार विजेता बनेगा। लेकिन बांग्लादेश मैच में इस मैच को जीतता है तो बांग्लादेश पहली बार एशिया कप का विजेता बनेगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को विश्राम दिया था शिखर धवन , तेज गेंदबाज जोड़ी भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह तथा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को विश्राम दिया गया था। वह फाइनल मुकाबले में ये खिलाड़ी वापसी करेगें। साथ ही आपको बता दे भारत छह बार - 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 में 50 ओवर के प्रारूप में और 2016 में ट््वंटी-20 प्रारूप में एशिया कप का विजेता रह चुका है।



Herald